फेफड़ों के लिए कौन सी सब्जी अच्छी है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:24

फेफड़ों को डिटॉक्स और हेल्दी बनाने का काम करती हैं ये 5 सब्जियां! जानें फेफड़ों के लिए Healthy vegetables

जब बात फेफड़ों की होती है तो फेफड़े न सिर्फ हवा को बल्कि आपके आस-पास मौजूद कुछ हानिकारक तत्वों को भी अंदर लेते हैं। जानें हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने वाली सब्जियां।

आपकी बॉडी को अगर सही तरीके से काम करना है तो आपके शरीर के हर अंग को उसमें योगदान देना होगा। आपका दिल, दिमाग, किडनी, लिवर और फेफड़े। हर अंग का अपना एक अलग काम है और जब बात फेफड़ों की होती है तो फेफड़े न सिर्फ हवा को बल्कि आपके आस-पास मौजूद कुछ हानिकारक तत्वों को भी अंदर लेते हैं। ये सारी चीजें आपको अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सिस्टिक फाइब्रोसिस और निमोनिया जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं का शिकार बनाने का काम करती हैं। अपने फेफड़ों को हेल्दी रखने का एक अच्छा तरीका नियमित व्यायाम करना और स्वस्थ आहार का सेवन है। पंचशील पार्क स्थित मैक्स मल्टी स्पेशायलिटी सेंटर में डायबिटीज एजुकेटर एंड स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, क्लीनिकल न्यूट्रिशिनिस्ट डॉ. अर्पिता बी. आचार्य कहती हैं कि एक स्वस्थ आहार आपको एक लंबा रास्ता तय करने में मदद करता है और आपको किसी भी बीमारी से दूर रखता है।

भारत में, वायु प्रदूषण और धूम्रपान करने वाली जनसंख्या में वृद्धि के साथ, श्वसन संबंधी बीमारियां सर्वकालिक उच्च स्तर पर हैं। 235 मिलियन लोग अस्थमा से पीड़ित हैं, जो एक अल्प-निदान और कम उपचार वाली स्थिति है। इसलिए, यदि आप अपने फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप कुछ स्वस्थ खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो आपके फेफड़ों को सक्रिय और काम करने में मदद करेंगे।
फेफड़ों को साफ रखने वाली सब्जियां
1-ब्रोकली
विटामिन सी से भरपूर ब्रोकली में मौजूद पोषक तत्व जैसे कैरोटीनॉयड, फोलेट और फाइटोकेमिकल्स की मात्रा आपके फेफड़ों को हेल्दी बनाने के साथ-साथ हानिकारक तत्वों से लड़ने में भी मदद करती है। अर्पिता कहती हैं कि ब्रोकोली में पाया जाने वाला एल-सल्फोराफेन नाम का तत्व कोशिकाओं के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी का काम करता है, जो आपको सांस से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। आप ब्रोकली को उबालकर या फिर सलाद के रूप में खा सकते हैं।
2-चुकंदर
चुकंदर को फेफड़ों के कार्य में लाभ, ब्लड प्रेशर को आराम देने और ऑक्सीजन लेवल को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो चुकंदर आपकी इसमें मदद कर सकता है। चुकंदर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे विटामिन और पोषक तत्वों से भरा होता हैं, जो फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसे आप सलाद और जूस के रूप में ले सकते हैं।
3-कद्दू
कैरोटेनॉयड्स से भरपूर कद्दू आपके फेफड़ों के काम करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल कैरोटेनॉयड्स, ढेर सारे एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से संपन्न होते हैं, जो आपके समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाने का काम करते हैं। कद्दू की सब्जी या फिर इसके बीज आपके फेफड़ों को हेल्दी बनाने का काम करते हैं।
4-टमाटर
टमाटर, लाइकोपीन के सबसे समृद्ध वनस्पति स्रोतों में से एक है, जो कि एक कैरोटीनॉयड भी है। टमाटर फेफड़ों के बेहतर कार्य के साथ जुड़ा हुआ है। टमाटर और टमाटर से बने उत्पादों का सेवन भी फेफड़ों में होने वाली खराबी और वायुमार्ग की सूजन को कम करने में प्रभावी पाया गया है।

5-पत्तेदार साग
पत्तेदार साग जैसे बोक चॉय, पालक और केल कैरोटीनॉयड, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन का एक समृद्ध स्रोत हैं। इन पोषक तत्वों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं, जो फेफड़ों की सूजन को कम करने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। पत्तेदार साग का उपयोग सलाद में किया जा सकता है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info